आज हरियाणा के CM का B''Day: अनाथालय में किया गया हवन यज्ञ

Tuesday, May 05, 2015 - 10:05 AM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा): हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज 62 वां जन्मदिन है। बताया जा रहा है कि भाजपाई इसे बड़े वहीं सी.एम. सिटी करनाल में मुख्यमंत्री खट्टर का जन्मदिन भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने अलग ही अंदाज में सादगी भरे तरीके से मनाया।

सूर्य उदय होने पर शहर के श्रदानन्द अनाथालय में भाजपाइयों ने बच्चों के साथ पहले हवन यज्ञ किया और यज्ञ में आहुति डालकर प्रदेश के मुख्यमंत्री व करनाल विधानसभा से विधायक मनोहर लाल खट्टर की लम्बी उम्र की कामना की। वहीं हवन यज्ञ के बाद बच्चों को भोजन और फल भी बांटे किए गए।

मुख्यमंत्री खट्टर के 62 वें जन्म दिवस पर हुए इस कार्यकम्र का आयोजन प्रदेश भाजपा प्रवक्ता जगमोहन आनंद ने किया था और उनके साथ मुख्यमंत्री के ओ.एस. डी. करनाल अमरेंदर सिंह, करनाल मेयर रेनू बाला व पूर्व गृह राज्य मंत्री आई डी  स्वामी भी मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लडू  खिलाकर भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया।

Advertising