गूगल ब्वॉय कौटिल्य ने किया सैमीफाइनल में प्रवेश

Sunday, May 03, 2015 - 02:44 AM (IST)

रोहतक: शीतल स्पोट्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल किलोई में हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की 2 दिवसीय 5वीं जिलास्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप शुरू हुई। स्पर्धा का आयोजन हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एच.सी.ए.) के तत्वावधान में जिला चैस एसोसिएशन द्वारा किया गया। पहले दिन अंडर-13, 19 आयुवर्ग सहित ओपन वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले हुए। चैम्पियनशिप का शुभारंभ वी.एन. रॉय आई.पी.एस. ने बतौर मुख्यातिथि शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर किया। 
 
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ शतरंज खेलना बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। वहीं प्रतियोगिता में अंडर-13 आयु वर्ग में गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित ने अपनी चालों से नैशनल खिलाडिय़ों को हैरान किया। प्रतियोगिता के दौरान कौटिल्य पंडित ने अपनी उम्र से बड़े दिग्गज खिलाडिय़ों को चुनौती दी। एच.सी.ए. प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले की टीम में वही होगा जो रविवार को जीतेगा। 
 
शनिवार को हुए मुकाबलों के अंडर-13 आयुवर्ग में गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित ने दीक्षा, हिसार के युवराज ने मयंक, अंशुल ने ईशा, आर्यन ने जितेन्द्र, भारत ने गौरव, सूरज ने नेहा, निष्ठा ने संकेत, सुर्य ने रशेश, जतिन ने रोहन को हराकर अगले राऊंड में प्रवेश किया। वहीं, अंडर-19 आयुवर्ग में आरोही ने अंजलि, ज्योति ने अनु, दीप्ति ने शीतल स्कूल की अंजलि, गरिमा ने खुशबू, तनिश ने सागर, सुमित ने महक, हिसार के उत्कर्ष ने राहुल को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। 
 
ओपन वर्ग में नैशनल खिलाड़ी रेवाड़ी की साक्षी रस्तोगी ने जींद के देवेन्द्र, हिसार के जोनी वर्मा ने भिवानी के सुरेन्द्र, भिवानी के सुरेश ने रोहतक की प्रकाशी, हिसार के नैशनल खिलाड़ी पुनीत इन्दौरा ने देवेन्द्र, भिवानी के एस.के. पंघाल ने पलवल के विष्णु को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। चैम्पियनशिप में 6 जिलों के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैम्पियनशिप में विजयी खिलाडिय़ों में से जिला शतरंज टीम का चयन किया जाएगा जो 5 से 7 जून तक भिवानी में होने वाली राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। 
 
इस मौके पर स्कूल संस्थापक विनोद हुड्डा, प्रधानाचार्य अनिल हुड्डा, कौटिल्य पंडित के पिताजी सतीश शर्मा, डा. डी.एस. गुलिया, एम.एस. सरस्वती स्कूल डायरैक्टर डी.पी. मित्तल, युगविंद्र कुमार, प्रदीप पहलवान समेत आदि मौजूद रहे।
Advertising