नेहरु परिवार पर बरसे अनिल विज, दिया विवादित बयान

Monday, Apr 13, 2015 - 12:14 PM (IST)

अंबाला कैंट: राज्य के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज विवादित बयान देकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल विज ने कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस के परिवार की जासूसी कराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पूरी नस्ल का बहिष्कार करना चाहिए और सभी जगह से पूरी नस्ल का नाम ही मिटा देना चाहिए।

विज ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस ने अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ा दिए थे। लगभग 26 हजार आईएनए सिपाहियों ने कुर्बानी दी थी। वहीं कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने गत रविवार को ट्वीट किया था कि विज अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

Advertising