4 बहन-भाइयों में से 3 की मौत

Monday, Mar 23, 2015 - 02:13 AM (IST)

सिरसा (भारद्वाज): कंगनपुर रोड पर घटित एक दुखद सड़क हादसे ने एक भरे-पूरे परिवार की खुशियां छीन ली। इस हादसे में बाइक पर सवार 4 बहन-भाइयों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। शांतिनगर कालोनी के राधेश्याम के 4 बच्चे थे। इनमें 2 लड़के व 2 लड़कियां थीं। रविवार के दिन राधेश्याम का परिवार चर्च गया था। उसके बच्चे मनोज(12), आरती(17), पूजा (20) व विशाल (9) एक बाइक पर थे। बाइक मनोज चला रहा था जबकि राधेश्याम और उसकी पत्नी साइकिल पर थे।

ये सभी साथ-साथ ही चल रहे थे। जैसे ही सभी कंगनपुर रोड पर पहुंचे तो एकाएक सीमैंट से लदे एक ट्राले वाले ट्राली को ओवरटेक कर रफ्तार बढ़ा दी। सामने से ट्राले को देखकर मनोज का भी संतुलन बाइक से बिगड़ गया और वे सभी नीचे गिर गए। इससे ट्राले के पहिए मनोज, पूजा व विशाल के सिर के ऊपर से गुजर गए जबकि आरती की टांग पहिए नीचे आ गई। मनोज, पूजा व विशाल की मौके पर ही मौत हो गई और आरती गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Advertising