मोदी की मन की बात पर बोले किसान, पीएम दर्द नहीं समझते

Sunday, Mar 22, 2015 - 02:20 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो के माध्यम से देश के किसानों से मन की बात की। किसानों ने मोदी की मन की बात रेडियो पर सुनी लकिन हरियाणा के किसान पीएम की बात से नाखुश नजर आए। किसानों का कहना है मोदी बातें करते हैं लेकिन किसानों का दर्द नहीं समझते।

किसानों ने कहा कि सरकार जो भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आई है वो किसान विरोधी है, आज किसानों की फसल बर्बाद हो रही, फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहेत किसान आज परेशान है। उन्होंने कहा कि मोदीको रेडियो पर मन की बात छोड़ उनका दर्द समझना चाहिए और उनसे आकर मिलना चाहिए।

Advertising