सरकार के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, गिरफ्तारियां दीं

Thursday, Mar 05, 2015 - 04:45 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): भारतीय किसान यूनियन ने आज कुरुक्षेत्र के पिपली में महापंचायत का आयोजन कर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका। किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करवाने और भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने की मांग की। किसान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जी.टी रोड जाम करने पर अड़ गए।

किसान पुलिस के बैरीकेड तोड़ कर आगे बढ़ गए लेकिन पुलिस ने किसानों को रोक लिया। गुस्साए किसानों ने कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग जाम कर दिया। जहां किसान नेताओं समेत सैकड़ों किसानों ने गिरफ्तारी दी। उन्हें जेल में भर कर रोहतक की सुनारियां जेल के लिए रवाना किया। किसानों ने सरकार से स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशें लागू करने की माँग की। साथ ही भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापिस लेने की मांग की।

Advertising