Watch Video: डॉक्टर के अभद्र व्यवहार से रची थी रंजिश

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2015 - 01:47 PM (IST)

फतेहाबाद: फतेहाबाद में महिला चिकित्सक डॉ. सुनीता लूथरा पर पिछले दिनों जानलेवा हमला करने वाले अारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फतेहाबाद की एसपी संगीता कालिया ने प्रैस वार्ता कर मीडिया को मामले की जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि आरोपी 1 वर्ष पहले महिला डॉक्टर के अस्पताल में कंपाउडर के पद पर तैनात था और महिला डॉक्टर आरोपी संदीप के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती थी, जिसके चलते वह महिला डाक्टर से रंजिश रखने लग गया।

गौरतलब है कि बीती 28 फरवरी को फतेहाबाद में लूथरा अस्पताल की संचालिका पर चाकू से एक युवक ने हमला कर दिया था। जिसके बाद उन्हे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News