भूमि विधेयक को लेकर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं में विरोध प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2015 - 09:44 AM (IST)

रेवाड़ी: कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार द्वारा लाए गए भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में यहां प्रदर्शन किया।

कांग्रेस महासचिव और हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी शकील अहमद की अगुवाई में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कप्तान अजय सिंह यादव तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया। बाद में इन लोगों ने राष्ट्रपति और राज्य के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त यश गर्ग को दिया जिसमें विवादित विधेयक वापस लेने की मांग की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News