दहेज उत्पीड़न केस में बुरे फंसे BJP प्रधान

Monday, Mar 02, 2015 - 05:30 PM (IST)

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में भाजपा प्रधान सहित 3 अन्य दहेज उत्पीड़न के मामले नामजद हुए है।

भोड़ियाखेड़ा निवासी मंजू पुत्री जयगोपाल ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 8 दिसंबर 2012 को बीघड़ रोड निवासी दुर्गेश मिढा के साथ हुई थी। शादी के समय उसके परिजनों ने कार और सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। इस पर भी उसके पति दुर्गेश, ससुर मुलखराज, देवर हरीश संतुष्ट नहीं हुए और यह कह कर ताने देने शुरू कर दिए कि कम दहेज देकर हमारी नाक कटवा दी।

पीड़िता ने कहा कि उसके ससुराल वालों को उसके चाचा ससुर का पुत्र भारतभूषण मिढा जो भाजपा का जिला प्रधान है। उन्होंने धमकी दी कि और दहेज नहीं दिया तो वह उसको घर में नहीं रखेंगे। उसके बाद वह उसे मारने-पीटने लगे। 26 सितंबर 2013 को उसने एक लड़की को जन्म दिया, जिसके बाद उसका उत्पीड़न और बढ़ गया। उसके बाद कई पंचायतें हुई, लेकिन सुसराल वालों ने उसे रखने से इंकार कर दिया। नवंबर 2014 में फिर पंचायत हुई। पंचायत में उसके ससुराल वालों ने 40 लाख रुपए नकद मांगे। न देने पर उसे न रखने और जान से मार देने की धमकी दी।

Advertising