युवक पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Monday, Mar 02, 2015 - 07:43 AM (IST)

पुन्हाना(का.प्र.): पुन्हाना पुलिस ने एक युवती के बयान पर एक युवक द्वारा उसके साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि बीते शुक्रवार की रात्रि को वह घर पर अकेली थी तो तभी गांव टुंडलाका निवासी इकबाल घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की आपबीती पीड़िता ने अपने परिजनों का बताई। जिस पर परिजनों ने पुन्हाना पुलिस को घटना की शिकायत दी। थाना प्रभारी अल्लाहबख्श ने बताया कि पीड़िता के बयान पर पुन्हाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertising