Watch Video: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की घोषणा

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2015 - 07:43 AM (IST)

रोहतक(का.प्र.): स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों को जल्द ही ऑनलाइन किया जाएगा, जिसके बाद किसी भी अस्पताल से मरीज के इलाज संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हरियाणा सिविल मैडीकल सर्विसेज एसोसिएशन के कार्यक्रम के दौरान विज ने कहा कि विभाग में जल्द ही फाइल मानिटरिंग एवं ट्रैकिंग सिस्टम लागू होने जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लम्बित पड़ी ए.सी.पी., ए.सी.आर. और अन्य शिकायतों की फाइलों को एक महीने के समय में निपटाने के आदेश भी दिए गए हैं।

एच.सी.एम.एस. प्र्रदेशाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डी.पी. लोहचब, एस.डी.एम. डा. सुशील कुमार मलिक, सिविल सर्जन डा. शिव कुमार, एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, रमेश बल्हारा,प्रदीप जैन, रामअवतार वाल्मीकि, पी.जी.आई.एम.एस. के कार्यवाहक वी.सी. डा. वी.के. जैन और तरुण सन्नी शर्मा उपस्थित रहे।

इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा के  पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मास्टर हुकम सिंह को पी.जी.आई. में एम्बुलैंस उपलब्ध करवाने में हुई देरी के मामले की जांच की जा रही है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप कासनी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है और अगले 2-3 दिन में जांच की रिपोर्ट आने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News