सोनल की ताल पर झूमा यमुनानगर

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2015 - 04:09 PM (IST)

यमुनानगर: विश्व ख्याति प्राप्त पद्म विभूषण शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह गत शुक्रवार को यमुनानगर में थीं। यहां उन्होंने डीएवी गर्ल्स कॉलेज के सभागार में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुर, लय, ताल और नृत्य के अद्भुत संगम को देखकर लोग वाह-वाह कर उठे।

सोनल मानसिंह ने ओडिशी नृत्य में मां जगदंबा के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाया। परफॉर्मंस के बाद उन्होंने कहा कि ओडिशी नृत्य में सभी गुण विद्यमान होते हैं। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News