जहां बच्चें का जन्म वहीं होगा रजिस्ट्रेशन : सी.एम.ओ.

Sunday, Mar 01, 2015 - 05:47 AM (IST)

कैथल (सुखविंद्र): सिविल सर्जन डा. रविंद्र सिंह पूनिया ने कहा कि जिले में प्रत्येक बच्चे का जन्म सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के अनुसार दर्ज किया जाता है। इस नियम के अनुसार जो भी बच्चा जिस क्षेत्र में पैदा होता है उसका रजिस्ट्रेशन उसी क्षेत्र के रजिस्ट्रेशन सैंटर में करने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ है तो उसका जन्म रजिस्ट्रेशन उसी क्षेत्र में ही होगा और यदि किसी बच्चे का जन्म प्राइवेट अस्पताल में होता है तो उसका जन्म रजिस्ट्रेशन नगर पालिका व नगर परिषद में भी करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि गांव सोलूमाजरा में 2014 के अनुसार 3 लड़के व 8 लड़कियां पैदा हुई हैं जिनका जन्म रजिस्ट्रेशन सरकारी अस्पताल कैथल व रजिस्ट्रेशन नगर पालिका में दर्ज है।

Advertising