पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज

Sunday, Mar 01, 2015 - 05:09 AM (IST)

फतेहाबाद (पंकेस): चिकित्सक की पत्नी को चाकू मारे जाने की वारदात के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हो गई है। पुलिस ने चिकित्सक के क्लीनिक में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू किया है ताकि आरोपी तक जल्दी पहुंचा जा सके। ज्ञातव्य हो कि शुक्रवार रात को डा. देवेंद्र लूथरा की पत्नी सुनीता को एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने चाकू मार दिया था।

चाकू लगने के कारण सुनीता घायल हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की है। इसी सिलसिले में शनिवार को डी.एस.पी. व एस.एच.ओ. सिटी ने अस्पताल के सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की। पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertising