महिला को दुराचार का आरोप लगाना पडा महंगा

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2015 - 05:00 AM (IST)

दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला पर मानहानि का केस
अम्बाला शहर (आशीष): एक महिला ने जे.बी.टी. टीचर पर दुराचार का आरोप लगा दिया। बात यही खत्म नहीं हुई, महिला ने टीचर की पत्नी को भी इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। आखिरकार इस मामले में बदनामी झेल रही टीचर की पत्नी ने दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ मानहानि का केस दाखिल किया है। इस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए पीडि़त महिला को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। बराड़ा की जगता कॉलोनी निवासी पूजा (काल्पनिक नाम)ने ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास अम्बाला की कोर्ट में फरवरी में दुराचार पीडि़ता के खिलाफ एक शिकायत दाखिल की थी।

आरोप था कि जून 2013 में एक महिला ने उसके पति जे.बी.टी. टीचर अजय कुमार पर दुराचार के आरोप लगाए थे। यही नहीं महिला ने उस पर भी पति का साथ देने की साजिश के तहत संगीन आरोप जड़े थे। जिस पर पुलिस ने उसके और अजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो उसमें जांच अधिकारी ने उसे टीचर की पत्नी को निर्दोष पाया था। जिसके चलते उसे पुलिस ने क्लीनचिट दे दी थी मगर उसके पति अजय को गिरफ्तार कर लिया था बाद में उस महिला ने कोर्ट में अर्जी लगाते हुए उसे आरोपी बनाने की बात कही थी।

फिर कोर्ट ने भी उसे बेकसूर ठहराते हुए दोषमुक्त कर दिया था मगर महिला की इस हरकत के कारण उसकी काफी बदनामी हुई और समाज में छवि भी खराब हुई। अब पूजा ने महिला के खिलाफ मानहानि का केस दाखिल किया है। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दुराचार पीडि़ता को 15 अप्रैल को कोर्ट में तलब किया है। उधर, अधिवक्ता संजीव यादव ने बताया कि दुराचार पीडि़ता ने आरोपी की पत्नी पर साजिश रचने के झूठे आरोप लगाए थे। जोकि पुलिस जांच में सच साबित नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने भी टीचर की पत्नी को दोषमुक्त किया था। अब उस महिला ने दुराचार पीडि़ता के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने दुराचार पीडि़त महिला को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News