गई थी चूल्हे पर पानी गर्म करने पर यह किया कर आई

Saturday, Feb 28, 2015 - 03:47 AM (IST)

हिसार : मिल गेट क्षेत्र में चूल्हे में आग जलाते समय दम्पति गंभीर रूप से झुलस गया। दम्पति को उपचार के लिए अग्रोहा मैडीकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मिल गेट निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी वीरवार को एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए गई थी।

जब वह आज सुबह घर पर आई और चूल्हे पर आग जलाकर पानी गर्म करने लगी तो कपड़ों में आग लग गई। आग लगने पर शोर मचाया तो वह और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आग बुझाते समय पवन कुमार भी झुलस गया। पड़ोसियों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें अग्रोहा मैडीकल कालेज के लिए रैफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला का शरीर आग से 80 फीसदी झुलसा हुआ है। पवन कुमार का शरीर 10 फीसदी ही झुलसा हुआ है।

Advertising