रेल बजट में हरियाणा गायब : हुड्डा

Saturday, Feb 28, 2015 - 03:28 AM (IST)

झज्जर (पंकेस): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हुकम सिंह को सादा जीवन जीने वाला व्यक्ति बताया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हुकम सिंह के अंतिम संस्कार में दादरी जाने से पहले झज्जर में रेल बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि रेल बजट में हरियाणा को गायब रखा गया है जबकि रेल मंत्री स्वयं हरियाणा से राज्यसभा सांसद है।

प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में से कांट्रैक्ट पर लगे कर्मियों और बी.ए.आर.सी. को हटाने के लिए नोटिस देने के मामले में कहा कि कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया था जबकि वर्तमान खट्टर सरकार बेरोजगारों से रोजगार छीनने का काम कर रही है। पूर्व विधानसभा स्पीकर डा. रघुबीर सिंह काद्यान ने खाद की कमी का कारण कालाबाजारी बताया जिसे सरकार रोकने में नाकाम रही है। 
Advertising