जमीनी विवाद के चलते चली गोलियां, किसान की मौत

Friday, Feb 27, 2015 - 05:30 PM (IST)

करनाल: हरियाणा के करनाल के कार्सा डोड गांव में बीती रात जमीनी विवाद के चलते 2 पक्षों में गोलियां चल गई। जिसमें एक किसान की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए।

परिजनों ने बताया कि मृतक रघुबीर सिंह का गांव के जसविंदर सिंह व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद था और रघुबीर कोर्ट में भी केस जीत चुका है, फिर भी आरोपी ने बीती रात इस घटना को अंजाम दिया।

उधर पुलिस ने ब्यान लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही शुरू कर दी गई है। वही, गांव और अस्पताल के बाहर बड़ी सख्यां में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीएम सिटी करनाल क्राइम सिटी बनती जा रहा है। यहां रोजाना हत्या और लूटपाट जैसे मामले सामने आ रहे है।  

Advertising