प्रेमी संग मिलकर पति की नस काटकर उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2015 - 04:49 PM (IST)

हिसार: हरियाणा के हिसार में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने बताया कि बैंक कॉलोनी निवासी मृतक सुनील की पत्नी भिवानी के गांव हड़ोदा कलां निवासी मीना और गांव कैरू के आशीष को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक के भाई मूलरूप से झुंझनू निवासी कृष्ण के बयान पर केस दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में कृष्ण ने बताया था कि उसका भाई करीब पांच साल से हिसार में अपने परिवार के साथ रह रहा था।

आरोपी आशीष का उसके घर काफी समय से आना-जाना था। शक होने पर दोनों पक्षों के परिजनों ने आशीष को कई बार समझाया। उसके घर आने पर सुशील ने भी कई बार आपत्ति जताई। लेकिन आशीष की हरकतों में सुधार नहीं आया। कृष्ण का आरोप है कि उसकी भाभी मीना ने अपने प्रेमी आशीष के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी। व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला था। उसके हाथों की नस कटी हुई थी। गर्दन पर भी वार के निशान थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News