ट्रेन के टॉयलेट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Friday, Feb 27, 2015 - 02:58 PM (IST)

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में दुर्ग एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का नाम मंतोषी है।

गांव पोंटियां के रहने वाले सुरेश ने बताया कि वह पंजाब के नवांशहर जा रहा था। साथ में गर्भवती पत्नी मंतोषी के अलावा मां, पिता, भाई व भाभी भी थीं। अम्बाला से कुछ देर पहले ही मंतोषी को प्रसव पीड़ा हुई। देखते ही देखते दर्द असहनीय हो गया। मंतोषी ने सास और भाभी से टॉयलेट जाने की इच्छा जताई तो वह दोनों भी स्थिति को भांपते हुए साथ ही रहीं। फिर क्या था मंतोषी ने टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

ट्रेन से ही एक यात्री ने कंट्रोल रूम पर फोन करके मंतोषी के बारे में सूचना दी। इधर, रेल प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया और रेलवे स्टेशन पहुंचकर महिला को कैंट सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया गया।
 

Advertising