‘BPL परिवारों को जारी होंगे गैस के नए कनैक्शन’

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2015 - 05:34 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : डी.सी. सी.जी. रजिनिकांथन ने कहा कि सरकार की तरफ से सामाजिक जिम्मेदारी योजना के तहत बी.पी.एल. परिवार के लोगों को गैस का नया कनैक्शन जारी करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार की यह योजना 31 मार्च, 2015 तक लागू रहेगी। योजना के तहत बी.पी.एल. परिवारों को 1 गैस सिलैंडर की सिक्योरिटी तथा 1 रैगुलेटर की राशि देने में छूट प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पैट्रोलियम मंत्रालय द्वारा कार्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी योजना के तहत जिन बी.पी.एल. परिवारों के पास गैस कनैक्शन नहीं हैं, उन परिवारों को नया गैस कनैक्शन जारी किया जाएगा। जिला कुरुक्षेत्र में कुल 49,090 बी.पी.एल. कार्ड धारक हैं। इनमें कुरुक्षेत्र, लाडवा, पिपली, शाहाबाद, पिहोवा, झांसा, ठोल, मथाना, अमीन, इस्माईलाबाद व बाबैन सैंटर में एस.बी.पी.एल. के कुल 9,598, सी.बी.पी.एल. के 26,815, ए.ए.वाई. के 12,417 तथा होमलैस के 260 राशन कार्ड हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News