छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2015 - 11:04 PM (IST)

जींद : पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने लगभग अढ़ाई साल से फरार चल रहे महिला से छेड़छाड़ करने तथा बुरा अंजाम भुगतने देने के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गांव कालवा निवासी मनोज उर्फ मोनू के खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर वर्ष 2012 में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था।

महिला का आरोप था कि मनोज ने उसके साथ अश्लील हरकत, जब उसने विरोध किया तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था। जिस पर अदालत द्वारा आरोपी को पी.ओ. घोषित किया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मनोज को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News