फ्लैट दिखाने के बहाने महिला के साथ किया गैंगरेप

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2015 - 12:36 AM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल) : फ्लैट दिखाने के बहाने एक युवक ने अपने दोस्त की पत्नी को सैक्टर 62 में बुला लिया। महिला वहां पहुंची तो युवक के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे। तीनों महिला को दिखाने के लिए एक फ्लैट में ले गए। वहां जाते ही तीनों ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया और महिला के साथ अश्लील हरकते करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी बारी बलात्कार करना शुरू कर दिया। महिला ने पति की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक दीपक नामक युवक यहां की चावला कालोनी में अपनी पत्नी गीता के साथ किराए का कमरा लेकर रहता है।

वह आटो चला कर परिवार का गुजारा चला रहा है। दीपक के एक दोस्त योगेश का दीपक (सभी नाम बदले हुए) के घर में आना जाना था। मेलजोल होने के कारण गीता ने योगेश को एक सस्ता फ्लैट दिखाने के लिए कहा था। शुक्रवार को दीपक काम पर गया हुआ था। उसी दौरान शाम को योगेश ने गीता को फोन कर फ्लैट दिखाने के बहाने सैक्टर 62 में बुला लिया। गीता उसके बताए गए मकान में पहुंची तो वहां योगेश के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। महिला के वहां पहुंचने पर तीनों उसके साथ इधर उधर की बातें करते रहे। कुछ देर बाद तीनों गीता को दिखाने के बहाने ऊपर बने एक फ्लैट में ले गए। वहां जाते ही तीनों युवकों ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद तीनों ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे।

विरोध करने पर तीनों उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे महिला बुरी तरह सहम गई। इसके बाद तीनों ने बारी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करना शुरू कर दिया। बाद में आरोपियों के चंगुल से छूट कर महिला ने पति को घटना के बारे में बता दिया और शनिवार पुलिस से शिकायत कर दी। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। डीसीपी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। इस मामले में रूपयों के लेनदेन की बात सामने आ रही है। इसलिए मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News