दहेज उत्पीडऩ के आरोप में पति सहित 3 लोगों पर मामला दर्ज

Sunday, Feb 01, 2015 - 12:19 AM (IST)

नरवाना (राजीव): सिटी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप में उसके पति सहित ससुराल पक्ष के 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस ने महिला नीलम की शिकायत पर नरवाना निवासी उसके पति पवन, ससुर देवा सिंह व सास चिडिय़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नीलम ने महिला सैल को शिकायत की थी कि उसकी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते हैं और मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने महिला सैल की सिफारिश पर आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertising