सतपाल महाराज ये किससे कर गए मोदी की तुलना

Friday, Jan 30, 2015 - 10:23 AM (IST)

करनाल: मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा करनाल के सेक्टर 12 के हुडा ग्राउंड में आयोजित सीएम के अभिनंदन समारोह में हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने भाजपा नेता सतपाल महाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ ऐसा कह गए कि सभी सन्न रह गए।

दरअसल मानव सेवा उत्थान समिति के संस्थापक व भाजपा सांसद सतपाल महाराज ने पीएम मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद से कर दी। सतपाल महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जिस तरह अपने प्रयासों से देश का सारी दुनिया में डंका बजाया उसी तरह पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया है।

साथ ही सतपाल महाराज ने मोदी के अभियान को सफल बनाने के लिए देश के सभी साधु और संतों से इससे जुड़ने का आह्वान किया। सतपाल महाराज ने मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ने के लिए लोगों से अपील की। सतपाल महाराज ने कहा कि इस देश में ऋषि-मुनियों व संतों ने देश को अध्यात्मिक व भौतिक विकास से आगे बढ़ाने का काम किया है।

Advertising