घर से महिला का अपहरण कर की दरिंदगी

punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2015 - 10:16 AM (IST)

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में विवाहिता का अपहरण कर उसे बेहोशी की हालत में दरिंदगी करने का मामला सामने आया है।

जानकारी अनुसार 2 बच्चों की मां 26 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर में सोई हुई थी। रात करीब ढाई बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली।

इतने में गांव ही का विकास पुत्र चमेलीराम आया और अपने हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया और उसे जबरन उठाकर जीप में डाल लिया और वहां से दूर एक खेत में ले गया।

सुनसान खेत में आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया, इस दौरान वह बेहोश हो गई। आरोपी दुष्कर्म के बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गया।

होश आने पर वह अपने धर पहुंची और सारी बात अपने पति को आपबीती बताई।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News