सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चेतना लाएगी एम.एस.जी. : कंबोज

Friday, Jan 30, 2015 - 05:41 AM (IST)

रानियां (सतनाम): भाजपा नेता एवं रानियां के पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी की फिल्म एम.एस.जी. को सैंसर बोर्ड ने प्रमाण पत्र जारी करके रिलीज की अनुमति दे दी है। सैंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद अब फिल्म के रिलीज होने को लेकर संशय की स्थिति खत्म हो गई है। 13 फरवरी को रिलीज होने के बाद एम.एस.जी. विश्वभर में धूम मचाएगी। फिल्म में वाकई ही ऐसी कोई बात नहीं है जिससे कोई विवाद पैदा हो।

कंबोज ने आज जारी एक बयान में है कि डेरा सच्चा सौदा एक धर्मनिरपेक्ष संस्था है, सभी धर्मों का यहां सम्मान किया जाता है। एम.एस.जी. फिल्म में किसी भी धर्म या सम्प्रदाय के खिलाफ कुछ भी नहीं है। कुछ लोग ऐसी अफवाहों से समाज में शांति एवं एकता भंग करना चाहते हैं। इस फिल्म में समाज में फैल रही नशा व अन्य बुराइयां छोडऩे का संदेश ही दिया गया है। यह फिल्म समाज में एक व्यापक बदलाव लाएगी। कंबोज ने कहा कि समाज को एक अच्छा संदेश देने वाली इस फिल्म को देखने के लिए हर किसी में उत्सुकता बनी हुई है। समाज हित के लिए सभी को मानवता मूल्यों पर आधारित इस फिल्म का समर्थन करना चाहिए।

Advertising