महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज

Thursday, Jan 29, 2015 - 11:55 PM (IST)

रोहतक (का.प्र.): गांव रिठाल फौगाट में घेर में पशुओं को चारा डालकर आ रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार गांव रिठाल फौगाट निवासी महिला ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर से घेर में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी।

जब वह चारा डालकर वापस आ रही थी तो रास्ते में गांव के ही युवक अजय पुत्र रामकिशन ने उसका हाथ पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में 164 के  तहत बयान दर्ज करवा आरोपी के  खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Advertising