लोगों की सभी समस्याओं को हल किया जाएगा : बेदी

Thursday, Jan 29, 2015 - 05:06 AM (IST)

शाहाबाद मारकंडा (सपरा): राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने अपने हुडा स्थित कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। तत्पश्चात राज्यमंत्री ने पत्रकारवार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई ‘बेटी बचाओ-बेटी-पढ़ाओ’ अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार जड़ से खत्म हो चुका है और बढ़ती महंगाई को भी नियंत्रण में लाया गया है।

उन्होंने कहा कि आज पैट्रोल-डीजल, सोना-चांदी सहित खाद्य पदार्थों के भाव तेजी से नीचे आ रहे हैं। दिल्ली में होने वाले चुनावों को लेकर पूछे प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर मुलखराज गुम्बर, विजय सिंगला, विक्रम अटवान, सुरेंद्र कश्यप माजरी, समय सिंह बीबीपुर, कमल शर्मा, जोङ्क्षगद्र रत्ता, अशोक गुप्ता, मुनीष भाटिया व हैप्पी सुनेजा सहित कार्यकत्र्ता व लोग उपस्थित थे।

Advertising