pics: बाइबल पढ़ने वाले हिंदुओं को पहनाया जनेऊ, उठे विरोध के स्वर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2015 - 05:09 PM (IST)

भिवानी: हरियाणा के भिवानी में हिंदुवादी संगठनों की मौजूदगी में तनाव और एतराज के बीच बाइबल पढ़ने वाले कई लोगों ने जनेऊ धारण किया।

भारतीय संस्कृति रक्षा दल के संचालक आचार्य ब्रह्मानंद ने दावा किया कि इस मौके पर 25 से 30 लोगों को जनेऊ धारण करवाए गए। उन्होंने दावा किया है कि इनमें से 5 से 10 व्यक्ति वे थे, जिन्होंने बाइबल पढ़ी थी। आचार्य ने यह भी दावा किया है कि बाइबल पढ़ने वाले कुछ लोगों ने हवन के दौरान बाइबल भी हमारे को सौंपी।

भारतीय संस्कृति रक्षा दल, विहिप, बजरंग दल और आर्य समाज के विभिन्न जिलों व राज्य स्तर के पदाधिकारी पहुंचने शुरू हो गए थे। करीब दस बजे मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ आरंभ हुआ।

वक्ताओं द्वारा बताया गया कि हिंदू उदारवादी धर्म है। हवन का कितना महत्व है और इसके जीवन के साथ-साथ पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ते हैं। हवन-यज्ञ व वक्ताओं के संबोधन के दौरान गांव के 2 लोगों द्वारा विरोध के स्वर भी उठाए गए। इन लोगों ने कहा कि आखिर तुम यहां क्या कर रहे हो, जिससे एकबारगी माहौल तनावपूर्ण भी हो गया। लेकिन अन्य ग्रामीणों के द्वारा स्थिति संभाल ली गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News