होलोग्राम थ्री डी तकनीक: मोदी ने भी किया प्रचार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2015 - 03:22 PM (IST)

कुरुक्षेत्र: हरियाणा सरकार ने अपने शुरूआती दौर में ही जता दिया है कि कुरुक्षेत्र के तीर्थ और एतिहासिक विरासत उसकी प्राथमिकता में शुमार हैं। कैथल में गणतन्त्र दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एलानिया पहल भी कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में होलोग्राम थ्री डी प्रोजेक्ट की सम्भावनाएं तलाशी जा रही हैं। यह कुरुक्षेत्र के धार्मिक पर्यटन के लिहाज से महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट साबित हो सकता है। होलोग्राम थ्री डी अत्याधुनिक तकनीक है और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी प्रचार के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल कर नई चर्चा पैदा कर चुके हैं।

धर्मनगरी में रोजाना पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं, लेकिन अभी भी पर्यटन की दृष्टि से बड़े आकर्षण की कसक बाकि है। श्रीकृष्ण संग्रहालय में डिजिटल महाभारत गेलरी बनने से कुछ हद तक पर्यटकों की जिज्ञासा शांत हुई है,लेकिन होलोग्राम थ्री डी प्रोजेक्ट सिरे चढ़ता है तो यह धार्मिक पर्यटन के लिहाज से सोने पे सुहागा हो सकता है।

इस तकनीक से ब्रह्मसरोवर पर प्रोजेक्ट लगाया जा सकता है, जिसमे तकनीक के जरिये महाभारत के प्रमुख दृष्टान्त हुबहू दिखाए जा सकते हैं, श्री कृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेन्द्र सिंह राणा का कहना है कि यह लाइट एंड साउंड शो से बेहतर प्रोजेक्ट बन सकता है, जिससे दर्शकों को लुभाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News