प्रेमिका की हत्या कर निवस्त्र शव को बैग में छिपाया

Wednesday, Jan 28, 2015 - 11:52 AM (IST)

गुड़गांव (अजय): बादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुडग़ांव के बादशाहपुर कस्बे में किराए के मकान में रह रहे आरोपी व्यक्ति चिराग बागपत गांव फैजपुर निनाना निवासी कुछ समय पहले ही घर से भाग कर एक शादीशुदा लड़की के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था।

मृतका का नाम अंजली बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतका चिराग के निवास स्थान के पास की ही रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार अंजली की शादी 3 साल पहले ही मेरठ में हुई थी। जिसका एक बेटा भी है, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही वह अपने प्रेमी चिराग के साथ अपने पति व बेटे को छोड़ कर घर से भाग आई थी। जो बादशाहपुर कस्बे मे रत्न लाल डावर के मकान मे किराए पर रहते थे। गत रात को एक भयानक अनहोनी घट गई। चिराग ने अपनी प्रेमिका अंजली को किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर चलने के शक पर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी अनुसार महिला पूरी तरह से निवस्त्र पाई गई थी। आरोपी व्यक्ति गुडग़ांव की एक निजी कम्पनी मे कार्यरत है। पुलिस ने महिला का गला दबा कर हत्या करने के आरोप मे चिराग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलास मे जुट गई है। वही पुलिस आरोपी की तलाश मे कई जगह छापेमारी भी कर रही है। इस मामल में ए.सी.पी.सोहना दलबीर सिंहने बताया कि आरोपी व्यक्ति चिराग के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश की जा रही है। जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Advertising