तेल व गैस के बचाव की जानकारी दी

Wednesday, Jan 28, 2015 - 06:07 AM (IST)

यमुनानगर (ब्यूरो): इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा सुपर फिलिंग स्टेशन पर तेल व गैस संरक्षण पखवाड़ा मनाया गया जिसमें यमुनानगर जिले के पैट्रोल पम्प डीलर्स ने भाग लिया। पखवाड़ा की जानकारी देते हुए इंडियन ऑयल के एरिया सेल्स मैनेजर शील धवन ने बताया कि 1997 से प्रति वर्ष 15 जनवरी से 31 जनवरी तक तेल व गैस संरक्षण पखवाड़ा मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को तेल व गैस बचाने के लिए जागरूक करना है। सुपर फिलिंग स्टेशन के सुमित गुप्ता ने मंच संचालन करते हुए तेल व गैस के बचाव की जानकारी विस्तार से लोगों को दी।

कार्यक्रम के मुख्यातिथी विधायक घनश्याम अरोड़ा ने उपस्थित डीलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्राकृतिक सम्पदाओं का सदुपयोग करना चाहिए, उनका दोहन नहीं। आज हमें तेल, गैस, पानी जैसी प्राकृतिक सम्पदा को बचाने के लिए कड़े प्रयास करने होंगे अन्यथा आने वाली पीढ़ी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। प्रेमचंद ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। तेल की मांग भी बढ़ रही है लेकिन भंडार कम होता जा रहा है। मौके पर इंडियन ऑयल पैट्रोल पम्प डीलर्स के प्रधान जरनैल सिंह, नरेंद्र गुप्ता, रामेश्वर चौहान, सुमित गुप्ता, अंकुर गुप्ता, कैप्टन आर के बत्तरा, रॉकी मित्तल, हरीश गोयल उपस्थित थे।

Advertising