ससुर ने पुत्रवधू से 2 वर्षों तक किया बलात्कार

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2015 - 06:33 AM (IST)

रेवाड़ी (वधवा): पुत्रवधू को डरा-धमका कर ससुर करीब 2 वर्ष तक बलात्कार करता रहा। लुहाना निवासी हाल आबाद यादव नगर रेवाड़ी की पीड़ित महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका पति जब काम पर चला जाता था तो उसका ससुर डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार करता था। पिछले 2 वर्षों से दुष्कर्म करता आ रहा था।

15 जनवरी को भी उसने दुष्कर्म किया। अपने ससुर के इस कुकृत्य से दुखी महिला ने आखिरकार सारी घटना की जानकारी अपने पति को दी। तत्पश्चात महिला की शिकायत पर ससुर के खिलाफ थाना रामपुरा पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News