पैंशन सहायता कैंप में दी योजनाओं की जानकारी

Monday, Jan 26, 2015 - 02:30 AM (IST)

सिरसा (ब्यूरो): पैंशन पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए सिरसा विकास मोर्चा द्वारा आज शहर की अनाज मंडी स्थित यूको बैंक के पास पैंशन सहायता कैम्प का आयोजन किया गया। इस सम्बन्ध में मोर्चा के प्रतिनिधि सुभाष चन्द्र चुघ ने बताया कि कैम्प में वार्ड नंबर 28, 29, 30 सहित नगर के सभी हिस्सों के नवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर वृद्धावस्था पैंशन, बेसहारा पैंशन, विधवा पैंशन और विकलांग पैंशन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने पैंशन के पात्रों आवेदन फॉर्म भरवाए।

उन्होंने बताया कि मोर्चा द्वारा लगाया गया यह 5वां कैम्प था जिसमें सैंकड़ों लोगों को सरकार की पैंशन योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विकास मोर्चा के संयोजक प्रदीप सचदेवा, सुभाष चन्द्र चुघ, राकेश जैन, नरेंद्र भटनागर, प्रदीप सचदेवा, वरुण छाबड़ा, सुभाष सिंगला, चेतन मेहता सहित अनेक सामाजिक कार्यकत्र्ता और गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

Advertising