पी.जी.आई. में स्वाइन फ्लू से मरीज की मौत

Saturday, Jan 24, 2015 - 05:33 AM (IST)

रोहतक/ नरवाना/ जुलाना/सिरसा (का.प्र./ राजीव/ पांचाल/ का.प्र.): गंभीर बीमारी स्वाइन फ्लू की चपेट में आए एक व्यक्ति की यहां पी.जी.आई. में मौत हो गई। मरने वाला राजकुमार करीब 35 वर्ष का था जो जींद जिले के कस्बा नरवाना का रहने वाला बताया गया है। पी.जी.आई. प्रबंधन ने स्वाइन फ्लू से राजकुमार की मृत्यु होने की पुष्टि की है। स्वाइन फ्लू से मौत की आशंका के चलते डाक्टरों की एक टीम तुरंत लोन गांव में पहुंची और मृतक के परिजनों से पूछताछ की।

वहीं सिरसा में  स्वाइन फ्लू के 4 सम्भावित मरीज और सामने आए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन राहुल गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों के सैम्पल जांच के लिए दिल्ली लैब में भेज दिए हैं। ये सभी मरीज शहर के निजी अस्पताल में उपचारधीन हैं। इनमें से 3 मरीज सिरसा व 1 मरीज फतेहाबाद जिला से संबंधित हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इनकी पुष्टि हो पाएगी।

Advertising