खिलाड़ी ने रैफरी को जड़ा थप्पड़

punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2015 - 04:18 AM (IST)

रोहतक (का.प्र.): राजीव गांधी खेल परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रैफरी द्वारा दिए निर्णय को लेकर पंजाब की टीम के खिलाड़ी उग्र हो गए और उन्होंने रैफरी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। मामला इतना गर्मा गया कि रैफरी को थप्पड़ भी जड़ दिया। दिल्ली और पंजाब की टीम के बीच हॉकी सैमीफाइनल मैच चल रहा था। निर्णायक मंडल में से हॉकी कोच सुंदर सिंह ने पंजाब की टीम के कप्तान को बुलाकर वाॄनग दी तथा खेल को खेल की तरह खेलने के दिशा निर्देश दिए। राजीव गांधी खेल परिसर में 17 से राष्ट्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था।

सोमवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन दिन हैंडबॉल और हॉकी के सैमीफाइनल के मैच हुए। वहीं हैंडबॉल का फाइनल मुकाबला भी सोमवार को ही हुआ। आज हॉकी का फाइनल मुकाबला होगा, जो कि लड़कों के वर्ग में हरियाणा और दिल्ली व लड़कियों के वर्ग में हरियाणा और उड़ीसा के बीच खेला जाएगा। सोमवार को हैंडबॉल के सैमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले हुए। जिसमें सैमीफाइनल में लड़कों के वर्ग में हरियाणा ने गुजरात को 21-12 के अंतराल से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। वहीं दूसरा मैच दिल्ली और पंजाब के बीच हुआ। जिसमें दिल्ली ने पंजाब को 32-17 के अंतराल से हराया। फाइनल मुकाबला हरियाणा और दिल्ली के बीच हुआ। जिसमें हरियाणा ने दिल्ली को 32-17 के अंतराल से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की प्रतियोगिता में पहला सैमीफाइनल मैच हरियाणा और केरल के बीच खेला गया।

जिसमें हरियाणा की टीम ने केरल को 23-11 से हराया। वहीं दूसरा मैच पंजाब और मणिपुर के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब की टीम ने मणिपुर की टीम को 18-10 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल मुकाबला हरियाणा और पंजाब के बीच हुआ। जिसमें हरियाणा ने पंजाब को 18-10 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार पंजाब दूसरे और केरल की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं हॉकी प्रतियोगिता में पहला सैमीफाइनल मैच दिल्ली और पंजाब के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली की टीम ने पंजाब की टीम को 4-1 से हरा कर फाइनल में अपना स्थान बनाया। वहीं दूसरा सैमीफाइनल मैच हरियाणा और गुजरात के बीच खेला गया।

जिसमें हरियाणा की टीम ने गुजरात को 4-0 से हराया। फाइनल मुकाबला हरियाणा और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा। वहीं लड़कियों के सैमीफाइनल के मुकाबले में पहला मैच हरियाणा और पंजाब के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा ने पंजाब को 4-0 से हराया। दूसरा मुकाबला उड़ीसा और कर्नाटक के बीच हुआ। जिसमें उड़ीसा  ने कर्नाटक को 4-1 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। आज हरियाणा और उड़ीसा के बीच होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News