गाय की मृत्यु के बाद किया तेरहवां अनुष्ठान, आत्मा की शांति के लिए रखा ब्रह्मभोज और कीर्तन का आयोजन

Monday, Mar 14, 2022 - 05:14 PM (IST)

कुरुक्षेत्र: आप सभी ने मालिक और उनके पालतू जानवरों के प्यार के किस्से बहुत बार सुने होंगें, लेकिन ऐसा अनोखा प्यार शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। जब भी किसी पालतू जानवर की मौत हो जाती हैं तो उनके मालिकों को बहुत ज्यादा दुख: होता हैं, लेकिन कोई अपने पालतू पशु की मौत होने पर उसकी आत्मा की शांती के लिए श्रद्धांजली रख दे ऐसा शायद पहली हुआ हैं।

कुरुक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी गाय की मौत हो जाने के बाद उसकी आत्मा की शांती के लिए श्रद्धाजंलि दी। संत्रो देवी ने अपनी गाय के भोज पर पूरे गांव के लोगों को बुलाया था, वहीं गांव की औरतों ने गाय की आत्मा की शांती के लिए भजन कीर्तन भी किया। संत्रो ने बताया कि वह गाय उसके पास पिछले 18 वर्षों से थी और उन दोनों के बीच में बहुत प्यार था। संत्रो को गाय की मौत से बहुत दुख हुआ, उसके परिवार ने विचार किया कि गाय ही उनके परिवार की बुजुर्ग थी तो क्यों ना उसकी मौत पर ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाए।

संत्रो देवी ने बताया कि जब वह एक बार अस्पताल में भर्ती हुई थी तो उनके बगैर उनकी गाय ने खाना-पानी बंद कर दिया था। वह गाय सिर्फ संत्रो से ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और आस-पाड़ोस के लोगो से भी बहुत लगाव रखती थी। एक तरफ जहां लोग गायों को दर-दर भटकने के लिए रास्तों पर छोड़ देते हैं, वहीं संत्रो ने अपनी गाय की मौत पर ब्रह्मभोज रख कर प्रेम की मिसाल कायम की हैं।

Auto Desk

Advertising