सिविल सचिवालय के 8 अधीक्षक ट्रांसफर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2019 - 01:19 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने सिविल सचिवालय के 8 अधीक्षकों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। राजेंद्र कुमार को पदोन्नति उपरांत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला में लगाया गया है। कपिल ग्रोवर को पदोन्नति उपरांत सेवा-1 शाखा और पी.ए.आर. सैल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ज्योति बाला अरोड़ा को पदोन्नति उपरांत सामान्य सेवाएं-2 शाखा में लगाया गया है।

 महेश शर्मा को पदोन्नति उपरांत प्रशासकीय शाखा में प्रशासनिक अधिकारी-2 नियुक्त किया गया है। नरेश कुमार को पदोन्नति उपरांत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला में लगाया गया है। संजीव कुमार को पदोन्नति उपरांत आर.वी.ए. शाखा में लगाया गया है और हरियाणा सिविल सचिवालय में प्रोटोकोल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। रोहताश सिंह को पदोन्नति उपरांत मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन के पास लगाया गया है। रमेश कुमार को पदोन्नति उपरांत मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला के पास लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News