9 गांवों में होंगे 4 करोड़ के विकास कार्य: अनिल विज

Tuesday, Dec 01, 2015 - 10:28 AM (IST)

अम्बाला छावनी (जतिन) : छावनी विधानसभा क्षेत्र के 9 गांवों में पंचायती राज विभाग द्वारा 4 करोड़ की लागत से पूरे किए गए लगभग 63 विकास कार्यों की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने संतोष जाहिर किया और गांव खतौली व पंजोखरा में बनाए गए सामुदायिक केन्द्रों की सजावट व सुंदरता से खुश स्वास्थ्य मंत्री ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ब्राह्मण माजरा में 20.32 लाख की लागत से बनाई गई 6 इंटरलोकिंग गलियों, 10.86 लाख की लागत से बनाए गए श्मशान घाट के रास्ते, चारदीवारी और शैड का निर्माण किया गया है। टुंडली में 12.74 लाख की लागत से बनाई गई तालाब की रिटेङ्क्षनग वाल, 29.56 लाख की लागत से बनाई गई 9 इंटरलोकिंग गलियों और नाले का, गांव जनेतपुर में 5.85 लाख की लागत से पिछड़ी जाति की चौपाल, 20.23 लाख की लागत से  इंटरलोकिंग रास्ते तथा 13.78 लाख की लागत से सामुदायिक केन्द्र के नवीनीकरण कार्य किया गया है। गांव गरनाला में 14 लाख की लागत से 5 गलियों तथा गांव बरनाला में 6 लाख की लागत से सामुदायिक भवन के नवीनीकरण तथा 14.94 लाख की लागत से बनाई गई 6 गलियों और नालों के निर्माण भी करवाया गया है।
 
विज ने बताया कि गांव बाड़ा में अब तक इस गांव के विकास पर एक वर्ष में 67.20 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। इन कार्यों में 18.50 लाख की राशि से निर्मित नाले और नालियां, 15.20 लाख की लागत से निर्मित इंटरलोकिंग गली और नालियां तथा 1.15 लाख की लागत से चौपाल की चारदीवारी व अन्य निर्माण कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि गांव धनकौर में 7.50 लाख से सम्पन्न हुए सामुदायिक केन्द्र की मुरम्मत करवाई गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गांव खतौली में लगभग 20 लाख की लागत से निर्मित गुरु रविदास सामुदायिक केन्द्र निर्माण करवाया गया है। इसी गांव में लोक निर्माण विभाग की सड़क से चरणजीत सिंह, माया राम के मकान तक तथा गुरुद्वारा साहिब के सामने की दिशा में 13.14 लाख की लागत से नाले का निर्माण किया गया है। विज ने बताया कि गांव पंजोखरा साहिब में अकेले पंचायती राज विभाग द्वारा 62.58 लाख के विकास कार्यों का निर्माण करवाया जा चुका है।

Advertising