स्टेडियम में मिला 23 साल के युवक का शव

Saturday, Apr 23, 2022 - 10:42 AM (IST)

कुरुक्षेत्र:  बाबैन कस्बे के गांव गुढा के स्टेडियम में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। अनजान शव को देख कर लोगों में हफड़ा-तफड़ी मच गई। शव के शरीर पर कई निशान पड़े हुए थे, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा हैं की युवक का मर्डर किया गया हैं। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रहीं हैं।

सैर करने पहुंचे लोगों ने शव को देखकर 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। शरीर पर पड़े निशान को देखकर आशंका जताई जा रहीं है कि युवक का कत्ल किया गया है। मृतक के परिवार के सदस्य जसबीर ने बताया की सायं 6 बजे 23 वर्षीय गुरविंदर निवासी गांव महुआखेड़ी अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गया था लेकिन वापिस नहीं आया। 

मौके पर पहुंचे बाबैन थाना के एसएचओ नायब सिंह ने जनकारी देते हुए बताया की कॉल 112 पर फोन आया था कि गांव गुढा के स्टेडियम में डैड बॉडी पड़ी हुई है। शव पर पड़े निशानों को देखकर ऐसा लग रहा है की इसका कत्ल किया गया है। 

Auto Desk

Advertising