इस महिला के होंठों के दीवाने लाखों हैं (तस्वीरों में देखिए)

Tuesday, Nov 03, 2015 - 02:55 PM (IST)

दुनिया बहुत बड़ी है और रंगीन भी। हर देश की अपनी ही परंपराएं, रीति-रिवाज और खाने- पीने से जुड़ी अलग-अलग आदतें व शौक हैं। अगर खूबसूरती की बात की जाएं तो हर देश की उसमें भी अलग ही सोच है। कहीं गौरे तो कहीं सांवले रंग को बढ़िया माना जाता है। उसी तरह कई देशों में बहुत बड़ी हिप्स और सैक्सी व बड़े स्तनों को  खूबसूरती की नजर से देखा जाता है। वहीं कई देश ऐसे हैं जहां लंबे और छरहरे बदन को ज्यादा तरजीह दी जाती है, ठीक इसी तरह होंठों के मामले में भी ऐसा ही होता है। कई देशों में लोगों के होंठ बेहद पतले तो कही पर मोटे होंठों को खूबसूरत माना जाता है। 

अफगानिस्तान में भी एक महिला जिसे  ''लवली लेडी'' कहते हैं, वह अपने बड़े होठों की वजह से इंटरनैट सेलेब्रिटी हैं। वह अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम ''8 गेट्स टू पैराडाइस'' रखा है। उनके होंठ जरूरत से ज्यादा मोटे और लंबे हैं जो भी उन्हें एक बार देखे तो बस देखता ही रह जाएं। बहुत सारे  लोग उन्हें इसी वजह से काफी पसंद करते हैं। 

Advertising