ये कैसे अजीबो-गरीब घरों में रहते हैं लोग, तस्वीरों में खुद ही देखिए

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2015 - 04:24 PM (IST)

दुनिया की कुछ ऐसी अजीबोगरीज जगह है जिन्हें इंसान अपने रहने के ठिकाने में तब्दील कर सकता है। यह जगह ना सिर्फ प्रकृति बल्कि इंसान के बीच के रिश्तों को भी दिखाती हैं। अाए जानते हा एेसी ही जगहों के बारे में जहां अब लोग रहते हैं।

1. कासा दो पेनेडो, पुर्तगाल

पुर्तगाल में फेफ पहाड़ी में बना कासा दो पेनेडो घर बेहद नायाब है। इसे स्टोन हाउस के नाम से भी जाना जाता है। ये घर चार बोल्डरों से मिलकर बना है। दरवाजे, खिड़कियों और छत को छोड़ दिया जाए तो ये घर पत्थरों से बना है।

2. अल हजराह, यमन

अल हजराह यमन में हराज पहाड़ों पर सबसे ऊंचाई पर बसा दीवारों का शहर है। जिसे अल हजराह के नाम से जाना जाता है। 12वीं सदी का माना जाने की वजह से इन कई मंजिला मकानों का समय-समय पर पुर्ननिर्माण होता रहा है।

3. रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री, ग्रीस

यह रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री ग्रीस के थेसले इलाके में खंभे नुमा खड़ी पहाड़ी पर मौजूद है। इसे दो भाइयों मैक्सिमोस और लोआस्फ ने मिलकर बनाया था। यहां लकड़ी के पुल पर से जाने पड़ता है। इसमें चर्च, गेस्ट क्वार्टर, रिसेप्शन हॉल और डिस्प्ले हॉल समेत रहने की व्यवस्था है।

4. सेटेनिल डी लास बोडेगास, स्पेन

स्पेन का सेटेनिल डी लास बोडेगास शहर पहाड़ों के नीचे बसा हुआ है। यहां पर बने इन मकानों को देखकर इंसान कहीं भी अपने रहने का ठिकाना ढूंढ सकता है। 

5. पोन्टे वेकियो, इटली

इटली के फिरेन्डे शहर में आर्नो नदी पर बना ये यादगार पुलों में से एक है जिसे पुराने ब्रिज के नाम से जाना जाता है। इस पुल पर मकान और दुकानें बन गईं है जो समय के साथ बढ़ती जा रही हैं।

6. कप्पादोकिया, तुर्की

तुर्की के प्राचीन अनातोलिया प्रांत में मौजूद ये खूबसूरत जगह निश्चित तौर पर इंसानों के सबसे पुराने ठिकानों में से एक है। 6वीं सदी के रिकॉर्ड ये बताते हैं कि ये पारसी साम्राज्य का सबसे पुराना प्रांत रहा है।

7. सीलैंड

ये जगह रहने के लिए बेहद ही अजीबोगरीब है अौर समुद्र में बना यह एक छोटा सा देश है। सीलैंड पर बना ये सीफोर्ट ग्रेट ब्रिटेन आईलैंड से 13 किलोमीटर दूरी पर मौजूद है।

8. हैंगिंग मॉनेस्ट्री, चीन

चीन में पांच बेहद खतरनाक पहाड़ हैं, जिनमें से एक शांझी प्रांत में मौजूद हेंग माउंटेन है। पहाड़ों के किनारे पर हवा में झूलते इन मकानों को हैंगिंग मॉनेस्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसके पास से गोल्डन ड्रैगन नदी होकर गुजरती है, इसीलिए इसे जमीन के बहुत ऊंचाई पर बना है, ताकि बाढ़ से इसे नुकसान न पहुंच सके। ये पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News