इतनी ठंड में भी साइकिल रेस होती है यहां....

Tuesday, Jan 05, 2016 - 04:07 PM (IST)

दुनिया का सबसे ठंडा शहर रुसी को माना जाता है। सर्दियों में यहां का तापमान 34डिग्री होता है, एेसे तापमान में व्यक्ति की जान भी जा सकती है। जिन लोगों को कम ठंडे ब्रिटेन में ही सांस लेने से डर लगता है वह तो घर से बाहर निकलने के बारे में सोचेगे भी नही। 

पर जहां के लोग जितनी कठिनार्इयो में जीते है वह उतने ही जिंदादिल भी है। यहां की आबादी सिर्फ तीन लाख लोगों की है, फिर भी यह इतनी ठंड में जीते है। सर्दियों में यहां टूरिस्ट का अाना जाना बंद होता है।  

अापको बता दे कि यहां के लोग 45 डिग्री की ठंड में भी साइकिल रेस लगाते हैं। एेसी ठंड में कभी-कभी तो उनकी साइकिलें भी खराब हो जाती हैं। जब याकुत्स्क में दुनिया की सबसे ठंडी जगह पर साइकिल रेस हुई, तो उस समय उसमें सिर्फ 14 लोग उतरे। जो पूरी तरह से ढके हुए थे।

यहां कि इस साइकिल रेस में आंद्रेई पोपोव ने 10 किमी की रेस को 30 मिनट 44 सेकंड में पूरा करके जीता। दूसरी तरफ महिलाओं के वर्ग में नीली पखो मोवा ने 5 किमी की रेस 29 मिनट 51 सेकंड में पूरी की।

नेली ने कहा कि जब वह रेस में साईकिल चला रही थी तो उस समय अचानक ठंड की वजह से जाम हो गई थी। उस समय उसे बहुत दिकत हुर्इ थी। रेस के आयोजकों को उन्होंने इस कठिन काम के लिए धन्यवाद भी दिया। 

रेस को जीतने वाले आंद्रेई ने कहा कि आपको ठंड से बचने के लिए पूरे कपड़े पहनने होते हैं, ताकि आप जमें न। रेस के दौरान के अनुभव पर उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से बर्फ के गोले में बदल गया था। आखिर में मेरी हिम्मत हिलने की भी नहीं हो रही थी।

Advertising