प्रेत-आत्माओं को बुलाने के लिए लोगों के अजीबो-गरीब काम! (PICS)

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2015 - 03:56 PM (IST)

बहुत से लोगों का ऐसा मानना है कि भूत और आत्मा का कोई अस्तित्व नहीं होता। लेकिन आत्मा को गीता में नित्य और शाश्वत बताया गया है। अर्थात आत्मा कभी नहीं मरती है और वो एक शरीर को छोड़ कर नए शरीर में प्रवेश करती है। सदियों से लोग आत्माओं से संपर्क करने की कोशिश करते आए हैं। तो आइए आत्माओं से संपर्क करने की पाश्चात्य विधियों के बारे में जानें।

1. टेबल टर्निग

भूतों को बुलाने के लिए टेबल टर्निंग का तरीका पुराने तरीकों में से एक है। आत्मा को बुलाने के लिए लोग सुनसान जगह पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर टेबल के चारों और बैठ जाते हैं और जिस शख्स की आत्मा को बुलाना होता है, उसे याद करते हैं। टेबल के कंपन से इस बात का संकेत मिलता है कि वह आत्मा वहां मौजूद है। 

 2. भूतिया जगहें 

भूतों को बुलाने के लिए लोग एेसी जगहों पर जातें हैं जो कि भुतियां होती हैं, आत्माऔं के सम्पर्क में आने के लिए लोग पुराना पड़ा एेसा खाली घर ढूंढते थे जहों पर किसी का आना जाना नही होता था   

3. शीशे को घूरना 

भूतों को बुलाने के लिए लोग सुबह तीन बजे उठ जाते थे और हाथ में मोमबत्ती पकड़ कर शीशे की तरफ घूरते थे। ऐसा करते समय वह तीन बार ब्लड मैरी, ब्लड मैरी और ब्लड मैरी बोलते थे। एेसा करने से मैरी का भूत शीशे में दिखने लगता था।

4.प्लेनचिट और ओइजा बोर्ड

आत्मा से संपर्क करने से पहले मेज़ पर एक सादा कागज़ रख कर उसके ऊपर ओइजा बोर्ड को रखा जाता है। इसके बाद जिस व्यक्ति की आत्मा को बुलाना हो, उसका एकाग्रता से ध्यान किया जाता है। आत्मा जब आ जाती है तो ओइजा बोर्ड में हरकत होने लगती है। और उसमें लगी पेंसिल आत्मा से पूछे गए सवालों के जवाब कागज पर लिखने लगती है। इस तरह से ओइजा बोर्ड की मदद से प्रश्नकर्ता आत्माओं से अपने सवालों के जवाब जान लेता है।

5. गुड़िया 

जेलंगकुंग'' एक ऐसा तरीका है जिसका प्रयोग प्राचीन इंडोनेशिया के लोग आत्माओं से संपर्क करने के लिए करते थे।  इस विधि के तहत आत्माओं से संपर्क करने के लिए तीन से पांच लोग एक कमरे में होते हैं। इनमें दो लोग बांस से बने एक पुतले को पकड़ कर बैठते हैं। 

आत्माओं को बुलाने से पहले धूप अगरबत्ती जलाई जाती है और कुछ मंत्र पढ़े जाते है। कहते हैं मंत्रों के प्रभाव से आस-पास से गुज़र रही आत्मा पुतले में चली आती है और पुतले का वज़न बढ़ जाता है। 

6. जब जीवित इंसान में आ जाती है आत्मा

आत्माओं से संपर्क करने के लिए किसी व्यक्ति को माध्यम बना कर उसमें आत्मा को बुलाया जाता है। इस विधि में आत्मा बोल कर या पेंसिल से लिख कर अपने जवाब देती है।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए