यहां न्यूड औरतों पर परोसते हैं खाना, पढ़िए जापान की कुछ ऐसी ही परंपराएं
punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2015 - 03:49 PM (IST)

यह दुनिया बहुत बड़ी है जहां बहुत सारे धर्मों के लोग बसते हैं। हर देश, हर शहर में बसने वाले लोगों की अपनी ही सोच, परंपराएं और रीति-रिवाज हैं, जिन्हें वह बड़ी ही श्रृद्धा से मानते हैं हालांकि किसी दूसरे को उनकी यहीं परंपराएं अजीब लग सकती हैं। जापान के लोगों की भी बहुत सारी परंपराएं ऐसी हैं जो सुनने में काफी अजीब लगती है।
चलिए, आज जानते हैं जापान की ऐसी ही कुछ हैरान करने वाली परंपराओं के बारे में...
- जापान में एक न्योताइमोरी नाम की अजीबोगरीब परंपरा है। इस अनोखी परंपरा में न्यूड महिला के शरीर पर सुशी मछली और अन्य खाने को परोसा जाता है, जिसे प्लेट की तरह टेबल पर रखा जाता है और लोग महिला के ऊपर रखे खाने को ही खाते हैं।
- जापान में लोग छोटे बच्चों को नहीं, बल्कि ज्यादातर बड़े बच्चों को गोद लेते हैं। ताकि वे जल्द से जल्द खान-दान बढ़ा सके, घर में काम कर पैसा कमा सके।
- जापान में हर चीज वेंडिंग मशीन के जरिए मिल जाती है, जैसे स्नेक्स, सोप, मैगजीन यहां तक कि मछलियां भी। यह सब देखते हुए जापान को वेंडिंग मशीन वाला देश कहना भी गलत नहीं होगा।
- खाते समय मुंह से आवाजें निकालने को हमारे यहां भद्दा माना जाता है लेकिन जापान में लोग हर चीज को चौपस्टिक से खाते हैं और सुड़कने की आवाजें निकालते रहते हैं। वहां पर यह बात बड़ी आम सी मानी जाती है।
- जापानियों को गर्म पानी में आराम करने का बहुत शौक होता है लेकिन अजीब बात तो यह है कि घर के सारे मैंबर एक ही टब में भरे पानी से नहाते हैं। पहले पिता, फिर माता और उसके बाद बच्चे नहाते हैं। इसके बाद वह साफ पानी में नहाते हैं।
- जापान में कई गलियां ऐसी है जिनका कोई नाम ही नहीं है। इसी के साथ कई जगह ऐसी भी है, जिनका कोई पता (एड्रेस) नहीं होता। हर गली को ब्लॉक नंबर दे दिया जाता है। उसी से काम चलाना होता है।
- यहां लोग घोड़ा दौड़ाने के लिए ही नहीं बल्कि उसके मांस खाने के भी शौकीन है। इस डिश को बशाशी नाम दिया गया है।
- जापान एक बहुत सुंदर देश में गिना जाता है लेकिन यहां आने वाले भूंकपों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जापान में हर साल 1500 से ज्यादा भूकंप आते हैं।
- जापान का नैशनल खेल सुमो है लेकिन जापानी को सबसे ज्यादा बेसबॉल खेलना पसंद है। वहां पर बेसबॉल को याकियु के नाम से जाना जाता है।
-जापान हर क्षेत्र में अव्वल होने के साथ ही सुसाइड करने के रेट में भी काफी आगे है।