वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजकुमार गुजरात के नये मुख्य सचिव नियुक्त

Wednesday, Jan 25, 2023 - 08:06 PM (IST)

अहमदाबाद, 25 जनवरी (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजकुमार को गुजरात का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार वर्तमान में राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में तैनात हैं।
गुजरात के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की एक अधिसूचना में कहा गया है कि 58 वर्षीय नौकरशाह निवर्तमान मुख्य सचिव पंकज कुमार का स्थान लेंगे, जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में बदायूं के मूल निवासी राजकुमार ने 2015 में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के बाद लगभग छह साल केंद्र में सेवा दी थी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising