गुजरात में संक्रमण के 620 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 32,446 हुई
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2020 - 09:02 PM (IST)
अहमदाबाद, 30 जून (भाषा) गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 620 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,446 हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई।
विभाग के मुताबिक एक दिन में 20 लोगों की महामारी के कारण मौत से प्रदेश में अब तक इस बीमारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,848 हो गया।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 422 और मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद प्रदेश में इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 23,670 हो गई।
प्रदेश में अब 6,928 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 71 मरीजों की हालत गंभीर है।
राज्य में अब तक कुल 3,73,663 नमूनों की कोरोना वायरस की जांच हुई है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।