गुजरात में लॉकडाउन के दौरान आदेश का उल्लंघन करने वाले दो हजार से अधिक लोग गिरफ्तार

Sunday, Mar 29, 2020 - 10:52 PM (IST)

अहमदाबाद, 29 मार्च (भाषा) गुजरात में लॉकडाउन के दौरान आदेश का उल्लंघन करने और घरों में पृथक रहने के निर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर अब तक 2041 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इन लोगों के खिलाफ दर्ज 1089 प्राथमिकियों के आधार पर शनिवार को इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
डीजीपी शिवानंद झा ने कहा कि 418 लोगों को घर में पृथक रहने के नियम तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, “भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के तहत शनिवार को राज्य में दर्ज की गई कुल प्राथमिकियों की संख्या 680 है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के खिलाफ 46 प्राझमिकियां दर्ज की गई हैं।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising