गोवा के पर्यटन मंत्री ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से की मुलाकात
punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 05:48 PM (IST)

पणजी, 19 मई (भाषा) गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने नयी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात की। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मुलाकात के दौरान, दोनों मंत्रियों ने गोवा को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक बनाने के तरीकों पर चर्चा की।
अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन, जलमार्ग और आयुष मंत्री सोनोवाल ने खुंटे को पर्यटन क्षेत्र में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और इसके लिए सुक्षाव भी दिए।
उन्होंने बताया, “सोनोवाल ने कहा कि गोवा प्राकृतिक रूप से खूबसूरत है और उन्होंने घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए इसे निखारने की जरूरत पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने सागरमाला के तहत परियोजनाओं पर चर्चा की जिन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा।’’
खुंटे राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shardiya Navratri: इस साल पूरे 9 दिन तक रहेंगे शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी List

Pitru Paksha: धार्मिक ग्रंथों से जानें, पितृ पक्ष में Shopping करना क्यों होता है अशुभ ?

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का हल्ला बोल, खरगे आज रायगढ़ में ‘भरोसे का सम्मेलन'' को करेंगे संबोधित

‘जिंदगी देने की बजाय’ ‘मौत बांटते’ महाराष्ट्र के सरकारी ‘अस्पताल’